14 अगस्त को होगी सिंचाई बन्धु बैठक
सिंचाई बन्धु मऊ की आगामी बैठक दिनांक 14 अगस्त 2018 को शासन के निर्देशानुसार द्वितीय मंगलवार को 11 बजे पूर्वान्ह में जिला कृषि भवन मऊ के सभाकक्ष में सम्पन्न होगी। यदि किसी कारण वश दिनांक 14 अगस्त,2018 को अवकाश घोषित हो जाता है तो यह बैठक अगले कार्य दिवस को नियत समय पर सम्पन्न होगी।
