सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज

मऊ। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव राम सुधाकर यादव के ऊपर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव राम सुधाकर यादव के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्य पर अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसके बाद मामले को गंभीरता से देखते हुए हिंदू युवा वाहिनी के ज्ञापन पर राम सुधाकर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और इस मामले में जांच भी की जा रही है। साथ ही अभी कहा की इससे पहले भी राम सुधाकर यादव ने अभद्र टिप्पणी की थी और मधुबन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

