अपना जिला

75 के हुए मोदी! जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाए जाने का संकल्प

मऊ। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिन पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के 75 में जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाए जाने का संकल्प लिया है। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया तथा चिकित्सालय में लगने वाले निशुल्क जांच शिविरों में सहभाग किया।
इस अवसर पर भाजपा के जिला कार्यालय पर केक काटकर तथा मिष्ठान वितरित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का धूमधाम से जन्मदिन मनाया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आज 75वां जन्मदिवस है। यह हम सब का सौभाग्य है कि हमारे देश को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जैसा कर्मठ व्यक्ति का नेतृत्व मिला है। मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है जहां पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची है वही हमारा देश स्थायित्व विकास के रास्ते पर है। हम सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री जी सदा स्वस्थ और सुखी रहें।
इस अवसर पर संजय पांडेय संजीव जायसवाल सचिंद्र सिंह प्रतीक जायसवाल आकाश मल्ल यशपाल सिंह दीपू चौरसिया फैसल अब्बासी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *