चर्चा में

ये जानकारी सबके लिए जरूरी है…don’t miss

उत्तर प्रदेश सरकार  और स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपील की है कि ‘विस्तारित ग्राम स्वराज अभियान के तहत मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत आयोजित मुफ्त टीकाकरण सत्रों का लाभ उठाएं और बच्चों को टीके से रोकने योग्य बीमारियों से बचाएं’

हम आपको बता दें कि आंशिक टीकाकरण या इससे पूरी तरह वंचित बच्चों को लाभ पहुँचाने के लिये 25 दिसंबर, 2014 को ‘मिशन इंद्रधनुष’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। ‘मिशन इंद्रधनुष’ एक राष्ट्रव्यापी पहल है और इसका विशेष ध्यान देश के उन 201 ज़िलों पर है, जिनमें आंशिक तौर पर टीकाकरण कराने वाले या उससे पूरी तरह वंचित लगभग  50% बच्चे रहते हैं। मिशन इंद्रधनुष सात बीमारियों (डिप्थीरिया, काली खांसी, टेटनस, पोलियो, टीबी, खसरा और हेपेटाइटिस-बी) के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करेगा। मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत 2020 तक पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत 90 प्रतिशत क्षेत्रों को शामिल किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *