देश में कारपोरेट फाँसीवाद गठजोड़ द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा मूल्यों पर बढ़ते हमलें के खिलाफ कारगर वामपंथी जनवादी विकल्प का निर्माण समय की मॉग : इम्तेयाज
मऊ। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जनपद मऊ की जिला कौन्सिल की बैठक कौड़ी विल्डिंग रौजा स्थित पार्टी कार्यालय में का0 विनोद कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। भाकपा के केरल में सम्पन्न राष्ट्रीय महाअधिवेशन के निर्णयों तथा सांगठनिक दिशा निर्देशों की विशद रिपोर्टिंग करते हुए पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद नें साम्राज्यवादी पूॅजी के बढ़ते दबाव, देश में कारपोरेट फाँसीवाद गठजोड़ द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा मूल्यों पर बढ़ते हमलें के खिलाफ कारगर वामपंथी जनवादी विकल्प का निर्माण समय की मॉग है।
जिला मंत्री का0 रामसोच यादव नें पार्टी की सांगठनिक गतविधियों की रिपोर्टिंग करते हुए स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों के आधार पर किसानों के उपज का ड़ेढ गुना दाम तय करनें में की जा रही हीला हवाली, साम्प्रदायिक उन्मादी तत्वों पर अंकुश लगाने, डीजल, पेट्रोलिम पदार्थों को जी0एस0टी0 के दायरे में लाने, बेरोजगारी तथा महगॉई के मामले में सरकार के ढपोरशंखीदावें, सारभौम खाद्य सुरक्षा वितरण प्रणाली में भारी धाँधली, कठिन दौर में बुनकरों की सहुलियतें देने की बजाय जारी सब्सिडी समाप्त करनें का षणयन्त्र करनें, सर्वोच्च न्यायालय की फटकार के बावजूद जनलोकपाल का गठन न करनें, सकरार की नीतियो की आलोचना करते हुए कहा कि मीडिया, चुनाव आयोग, भारतीय रिजर्व बैंक, न्याय पालिका, उच्च शिक्षा केन्द्रों, केन्द्रीय जॉच एजेन्सियों की स्वायत्तता पर उठ रहे गम्भीर प्रश्नों के मद्देनजर दिनांक 01 अगस्त से 14अगस्त तक राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान के तहत जनपद में व्यापक पर्चा वितरण, तहसील तथा जिले के प्रमुख केन्द्रों पर जनसभा आयोजित करने तथा 9 अगस्त को जिला मुख्यालय पर शहीदें उर्दू स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का0 जयबहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजली देकर उनकी पूर्ण तिथि मनाने के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटने का आवाहन किया। जिला कौंसिल नें सर्वसम्मति से 17 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया बैठक में मुख्य रूप से का0 विनोद राय, का0 रामअवतार सिंह, का0 रामजीत चौहान, का0 हिसामुद्दीन, का0 रामनारायन सिंह, का0 सोती निषाद, का0 पी0एन0 सिंह, अनीष खान, का0 पंचदेव मौर्य, का0 रामअशीष चौहान, का0 छविनाथ शर्मा, का0 शमशाद, का0 इकबाल हिन्द, का0 सत्यदेव यादव आदि नें भाग दिया ।

