अवैध असलहा व कारतूस के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। थाना रानीपुर में दिनांक 16.07.2018 को उप निरीक्षक मो0 रुस्तम खाँ मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर दसवारी मोड़ से 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद तमंचा, 01 अदद कारतूस 315 बोर व 01 अदद कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम हरिचरन पुत्र स्व0 कदम दास तथा अजीत कुमार पुत्र सुग्रीव प्रसाद निवासीगण परसिया थाना मधुबन मऊ बताया । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 169,170/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-
1. हरिचरन पुत्र स्व0 कदम दास निवासी परसिया थाना मधुबन मऊ।
2. अजीत कुमार पुत्र सुग्रीव प्रसाद निवासी परसिया थाना मधुबन मऊ।
बरामदगी-
1. 01 अदद तमंचा 315 बोर
2. 01 अदद कारतूस 315 बोर
3. 01 अदद कारतूस 12 बोर।

