आम खाने के खास फायदे…
इन दिनों आम का सीजन चल रहा है…इसलिए जमकर आम खाइये…क्योंकि आम खाने के कई फायदे हैं…आज apnamau आप को आम खाने के खास फायदों के बारे में बताएगा.
अगर आप भी भूलने की बीमारी से परेशान हैं…तो आम में मौजूद ग्लूटामिन एसिड आपके स्मरण शक्ति को बढ़ा सकता है…और आप अपने परेशानी को दूर कर सकते हैं.
कैंसर से बचाव में भी आम काफी कारगर है इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करता है.
आंखों की रौशनी के लिए आम काफी फायदेमंद होता है…आम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है…जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद है.
मोटापे की समस्या से भी आम निजात दिलाता है…आम में मौजूद रेशे शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को घटाने में उपयोगी होते हैं…इतना ही नहीं आम खाने के बाद भूख भी कम लगती है…जिसकी वजह से ईटिंग का खतरा भी नहीं रहता है.
आम में फाइबर और विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में होता है…जो कोलेस्ट्रॉल के संतुलन को बनाये रखता है.
आम खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है…जिससे शरीर बीमारियों से दूर ही रहता है.
गर्मियों में कच्चे आम का पन्ना पीना रामबाण का काम करता है…आम का पन्ना पीने से धूप लगने और लू लगने का खतरा नहीं रहता है.
तो है ना आम के खास फायदे यूं ही आम को फलों का राजा नहीं बोला जाता है.

