मिसाल-ए-मऊ

UGC-NET में तान्या मिश्रा ने हासिल की शानदार सफलता 90.38 परसेंटाइल के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई

मऊ। तान्या मिश्रा ने UGC-NET जून 2026 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। तान्या ने पर्यावरण विज्ञान (Environmental Sciences) विषय से परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

UGC-NET जून 2026 के जारी स्कोरकार्ड के अनुसार तान्या मिश्रा ने 300 में से 160 अंक प्राप्त किए हैं। उनका परसेंटाइल स्कोर 90.3834708 रहा। तान्या ने पर्यावरण विज्ञान विषय से परीक्षा में प्रतिभाग किया था। स्कोरकार्ड में उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य घोषित किया गया है।

तान्या मिश्रा, राकेश कुमार मिश्र, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री, की पुत्री तथा नेशनल इंटर कॉलेज इंदारा के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय श्रीपति मिश्रा की पोती हैं। उनकी सफलता पर परिवार के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तान्या की इस उपलब्धि को परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया जा रहा है।

परिजनों का कहना है कि तान्या ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की है। UGC-NET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में बेहतर परसेंटाइल के साथ सफलता प्राप्त करना उनके शैक्षणिक परिश्रम और समर्पण को दर्शाता है।

तान्या की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मीडिया प्रभारी प्रीतुलता पांडेय ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार की होनहार बेटी ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने तान्या को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता परिवार के साथ-साथ उनके सभी शुभचिंतकों के लिए गर्व का विषय है।

परिवार और शुभचिंतकों ने तान्या मिश्रा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और शैक्षणिक क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *