अपना जिला

रमजान में लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही करें अल्लाह की इबादत:एसडीएम

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली प्रांगण में शनिवार को रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न लोग भी शामिल हुए। इस दौरान सभी को रमजान एवं लाकडाउन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना सीएल सोनकर ने कहा कि पूर्व में भी अनेकों पर्व पर आपकी तरफ से हमेशा सहयोग मिलता चला आया है। हम उम्मीद करते हैं कि इस पर्व को भी आप सहयोग के साथ मनाएंगे। किसी को यदि कोई समस्या हो तो इसकी जानकारी हमे अथवा पुलिस को अवश्य दें। उन्होने रमजान के दौरान बाजार में खरीदारी, इफ्तार पार्टी को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया,साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिया।इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुहम्मदाबाद गोहना नंदलाल ने बताया कि रोजा के बाद शाम के समय किसी प्रकार का भी इफ्तार पार्टी सामूहिक रूप से आयोजित नहीं किए जाएंगे। इफ्तार सभी लोग अपने-अपने घर पर ही करें तथा नमाज भी घर और ही पढ़े। बाजार में खरीदारी के समय भी सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करने का ध्यान रखें। कोतवाली प्रभारी मुहम्मदाबाद गोहना नीरज पाठक ने बताया कि रमजान के दौरान भी किसी भी सार्वजनिक स्थल पर किसी प्रकार की नमाज अदा नहीं किया जाना है। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बचाव के एकमात्र उपाय के रूप में सोशल डिस्टेंस एवं पूर्ण लॉकडाउन ही है। बैठक में क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना नन्दलाल, कोतवाली प्रभारी नीरज पाठक, नगर अध्यक्ष शकील अहमद, लाल जी वर्मा,दीपक व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, शाहआलम, अबुहोरैरा, सुहेल अहमद अबुजर मदनी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *