अपना जिला

अपौष्टिक चारे एवं सेल्यूलोज वेष्टेज को उपचारित कर पौष्टिक बनाने की योजना

मऊ। पशुपालन विभाग जनपद मऊ अन्तर्गत अपौष्टिक चारे एवं सेल्यूलोज वेष्टेज को उपचारित कर पौष्टिक बनाने की योजना द्वारा पशुपालकों को लाभान्वित किया जाना है। जिसमें लाभार्थी को 01 लोवर प्लास्टिक सीट, 01 अपर प्लास्टिक सीट, 10 लीटर क्षमता वाला स्प्रिंकलर, यूरिया उपचार सम्बन्धी तकनीकी निर्देशिका (100 प्रतिशत अनुदानित) दिया जाना है। चयन का मानक जनपद में निर्धारित ग्राम पंचायतों में प्रति ग्राम पंचायत 01 इच्छुक लघु/सीमान्त पशुपालक जो कम से कम 02 दुघारू बड़े पशु पालता हो का चयन ग्राम सभा की खुली बैठक में आये प्रस्ताव एवं उपयुक्त पात्रता के आधार पर चयन किया जायेगा। जिसकी विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट animalhusb.up.nic.in पर एवं क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी/मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मऊ के कार्यालय में उपस्थित होकर किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है। पाश्नगत योजनान्तर्गत गत वर्षाे में चयनित ग्राम पंचायतों का चयन नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *