अपना जिला

जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 07 को

मऊ। परिवहन आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में राज्य सरकार द्वारा गठित जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजन कराने के निर्देश दिये गये है, जिसमें समिति द्वारा जनपद स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों को विभिन्न स्रोतो से सहायता उपलब्ध कराने की स्थिति में समय-समय पर समीक्षा करेगी तथा जनपद में दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर सुधारात्मक कार्यवाही की जाय। इसके अतिरिक्त दिनांक 04-02-2019 से 10-02-2019 तक 30वाॅ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाना है जिसके विषय में भारत सरकार एवं परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ हैै। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 30-01-2019 को बैठक नियत की गयी थी। जो किसी कारण से स्थगित कर दी गयी थी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुनः दिनांक 07-02-2019 को समय 12ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार मऊ में बैठक आहूत की गयी है। कृपया बैठक में अपने विभाग से सम्बन्धित सूचना के साथ समय से भाग लेने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *