अपना जिला

कमल शक्ति सम्मेलन में मोदी को एक बार फिर प्रचंड बहुमत दिलाने का आह्वान

◆ भाजपा महिला मोर्चा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

चकिया/चंदौली। कमल शक्ति अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का एक सम्मेलन चकिया विधानसभा स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में बुधवार को सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाये गये विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को एकबार फिर से प्रचण्ड बहुमत से जिताने का आह्वान किया।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए इसकी मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य व पूर्व चेयरमैन रामनगर प्रो0 आशा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने अपनी लोककल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं का खास ख्याल रखा है। कहा कि जहां राशनकार्ड के माध्यम से उन्होंने महिलाओं को घर का मुखिया बनाने का कार्य किया वहीं उज्जवला योजना के माध्यम से वर्षों से लकड़ी आदि के चूल्हे के धूओं से अपनी स्वास्थ्य को खो रही महिलाओं को इससे मुक्ति दिलाने का कार्य किया है। कहा कि जीएसटी के माध्यम से एक देश एक टैक्स लगाकर आम जनता को महंगाई से जहां राहत दिलाई वहीं सरकारी खजाने को भी भरने का कार्य किया। महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी आरती सेठ ने कहा कि मोदी सरकार ने वह कार्य किया है जिसे कांग्रेस 60 वर्षों में नहीं कर सकी। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश में ही नहीं विदेशों में भी भारत का डंका बजाया है। कहा कि यह मोदी सरकार की ही देन है कि इस सरकार के दौरान देष के किसी हिस्से में आतंकी घटना की कोई वारदान नहीं हुई। कहा कि आज चीन भी भारत को आंख दिखाने की हिमाकत नहीं कर सकता है। क्षेत्रीय मंत्री काशी क्षेत्र व चंदौली जिले की प्रभारी रानिका जायसवाल ने कहा कि आज पूरे देश में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां विकास के कार्य न हो रहा है। गरीबों, किसानों से लगायत व्यापारियों व नौकरीपेशा सबका सरकार ने अपने अंतरिम बजट में ध्यान रखा है। 5 लाख तक की आय को कर मुक्तकर मध्यम वर्ग को जहां बड़ी राहत प्रदान की है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को भी घर देने का कार्य किया है। कहा कि अब समय आ गया है कि हम ऐसे लोगों का बहिष्कार करें जिनके आगे बढ़ने या जीतने पर पाकिस्तान में पटाखे फूटते हों। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष गीता रानी गुप्ता, सुषमा तिवारी, सुषमा गिरी, पूजा जायसवाल व मधुबाला पाण्डेय, महामंत्री मीना सिंह आदि ने सम्बोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष द्वय सुषमा जायसवाल व दिव्या जायसवाल ने किया। इसके पूर्व मुख्यअतिथि प्रो0 आशा गुप्ता को जिलाध्यक्ष गीतारानी गुप्ता ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मेलन में मंडलाध्यक्ष प्रमिला शुक्ला के अलावा आशा बहुएं व स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *