पुरानी पेंशन को बहाली को लेकर 06 से 12 फरवरी तक पूर्ण हड़ताल
मऊ। उ0प्र0 सीनियर बेसिक शिक्षक संघ उ0प्र0 के प्रान्तीय कार्यकारणी के निर्देशानुसार शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले मंगलवार को मोटरसाइकिल जुलूस के माध्यम से जन-जागरण किया गया। जिसमें जनपद के सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल के शिक्षको, कर्मचारियों ने पूरे मनयोग से भाग लिया। सरकार द्वारा पुरानी पेंशन को बहाल न करने एवं हठधर्मिता के चलते पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वारा दिनांक 06.02.2019 से 12.02.2019 तक प्रस्तावित पूर्ण हड़ताल को सफल बनाने के लिए जनपद कार्यकारणी ने निर्णय लिया है। जिसके तहत् जिलाध्यक्ष मुखलाल यादव, महामंत्री आलोक कुमार सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार राय ने जनपद के समस्त सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आवाह्न किया है कि विद्यालयों को पूर्णतया बन्द कर तहसील/जिला मुख्यालयों पर स्वंय उपस्थित होकर धरना/प्रदर्शन/मीटिंग में भाग लें, तथा हड़़ताल को पूर्णतह सफल बनावें। जिससे कि सरकार बाध्य होकर केवल एक मॉग पुरानी पेंशन को बहाल करें।

