110 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व मिलावटी सामग्री के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। थाना घोसी पुलिस द्वारा दिनांक 04.02.19 सायंकाल देखभाल क्षेत्र व चेंकिग के दौरान चिरैयाडाड़ से राकेश सोनकर पुत्र कमता सोनकर निवासी चिरैयाडाड़ थाना घोसी मऊ के कब्जे से 110 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व मिलावटी सामग्री (यूरिया 05 किग्रा, नौसादर 02 किग्रा, फिटकरी 02 किग्रा, नमक 02 किग्रा) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरूध्द अन्तर्गत धारा 272,273 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

