नेटफ्लिक्स पर प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म
बॉलीवुड की जाने मानी अभिनेत्री इन दिनों भले ही बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं…लेकिन वो हॉलीवुड की कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं…अब वो हॉलीवुड में अपनी तीसरी फिल्म को लेकर काम कर रही हैं…फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं….मजेदार बात ये है कि प्रियंका की ये फिल्म मोबाइल एप्लिकेशन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी…जिसे दुनियाभर में देखा जा सकता है…प्रियंका के अलावा इस फिल्म में राबेल विल्सन, लियाम हेम्सवर्थ और एडम डिवाइन भी होंगे. अमेरिका और कनाडा में फिल्म पहले ही यानी 13 फरवरी को रिलीज हो जाएगी…नेटफ्लिक्स पर ये प्रियंका की पहली फिल्म होगी…जो सीधे नेटफ्लिक्स पर रीलीज हो रही है…गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका अपनी शादी को लेकर चर्चा में थी…कुछ दिनों पहले ही उन्होंने नीक जोनस से शादी की है.



