अपना जिला

भाजपा ने पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या के साथ नारी का चीर हरण तक कराया : माता प्रसाद पाण्डेय

■ वैदिक मंत्रोच्चार व शंखनाद के बीच समाजवादी पार्टी का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन

■ भाजपा सरकार में नौजवान, किसान, व्यापारी, छात्र, मजदूर, शिक्षक, कर्मचारी हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है : मनोज पाण्डेय

■ बीजेपी ने सड़क पर महिला की साड़ी खींचकर सरकार चलाने का अधिकार खो दिया है : अभिषेक मिश्रा

■ समाजवादी पार्टी के लोग मुकदमों से नहीं डरते : राजीव राय

मऊ। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में आज दिनांक 6 अगस्त 2021 को पुरानी तहसील के निकट आर एस प्लाजा के प्रांगण में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार व शंखनाद के बीच सरस्वती मां और भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन से हुई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहाकि योगी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बीजेपी ने संवैधानिक संस्थाओं का हनन किया है। पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की ही हत्या नहीं हुई बल्कि नारी का चीर हरण तक हुआ। आज देश की स्थिति बहुत खतरनाक है। आप मुकदमें से न डरिए और सरकार के अत्याचार का विरोध करिए। शासन में आज आपराधिक प्रवित्ति के लोग बैठ गए हैं जो गुंडई से सरकार चलना चाहते हैं।
प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पाण्डेय ने कहाकि भाजपा सरकार में नौजवान, किसान, व्यापारी, छात्र, मजदूर, शिक्षक, कर्मचारी हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। आज महंगाई ने नया रिकॉर्ड बनाया है। जब जब भी भाजपा की सरकार बनी है, महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। बीजेपी यह भी बताए कि इस सरकार में सैकड़े लोगों की हत्या कैसे और किसके शह पर हुई। आज देश की अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार ने अपनी नीतियों से ध्वस्त कर दिया है।
पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने कहाकि आज समाज को तय करना है कि उसे सम्मान से जीना है या अपमान सहकर जीना है। सभी वर्ग का सम्मान और विकास सिर्फ प पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही कर सकते हैं।
पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहाकि आप अपने राजनीतिक भविष्य को पहचानिए कि समाज के हर वर्ग का, प्रदेश का विकास कौन कर सकता है। समाजवादी पार्टी में ही सबका विकास छिपा है। बीजेपी ने सड़क पर महिला की साड़ी खींचकर सरकार चलाने का अधिकार खो दिया है।


पूर्व मंत्री सनातन पांडेय ने कहाकि समाजवादी पार्टी में ही सर्वसमाज का विकास है। योगी सरकार प्रदेश में गुंडा राज की पराकाष्ठा पार कर चुकी है।
राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने कहाकि योगी की सरकार पिछले 4 साल से जनता को और विपक्ष को डराकर राजनीति करना चाहती है। लेकिन समाजवादी पार्टी के लोग मुकदमों से नहीं डरते। जनता इनका हिसाब 2022 में लेगी और सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। पूर्व विधायक उमेश पांडेय ने कहाकि प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि बीजेपी का घमंड चूर होगा और सपा की 2022 में सरकार बनेगी। राजेन्द्र मिश्रा ने कहाकि योगी सरकार ने ब्राम्हणों का अब तक सिर्फ अपमान किया है।

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, योगेश तिवारी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, राहुल दुबे, दिलीप पांडे, संजय पांडेय, पंकज पांडे, रमेश दूबे, पंकज उपाध्याय, रविकांत आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामहरि चौहान, पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, पूर्व मंत्री राजेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र यादव साधू, शिवप्रताप यादव मुन्ना, अल्ताफ अंसारी,जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, शोभा श्रीवास्तव, दूधनाथ यादव, दिनेश उर्फ गुड्डू चौधरी, राजेन्द्र पांडेय, चंद्रकिशोर पांडेय, वीरेंद्र चौहान, डॉ ओमप्रकाश यादव, अरविंद द्विवेदी, विनय द्विवेदी, अखंड पांडे, के के पांडे, वीरेंद्र लोहिया, विजय यादव, आलोक, बबलू यादव, मुरलीधर यादव, जेपी यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *