अपना जिला

बेखौफ बदमाशों ने की आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या

मऊ। बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे जनपद के थाना सरायलखंसी क्षेत्र के बढुआ गोदाम बाजार के पास दो बाइक पर सवार होकर आए आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने आरटीआई कार्यकर्ता बाल गोविंद सिंंह की असलहे से ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को हमलावर उस समय अंजाम दिए जब आरटीआई कार्यकर्ता पत्नी के साथ बाजार में कुछ काम से आए थे। हत्या के
बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन उन्हें कुछ भी हत्या का सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शव को कब्जे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
मामले में एक नामजद समेत आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। उधर सरेआम आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मारकर हुई हत्या से लोगों में काफी आक्रोश है।
जानकारी के मुताबिक थाना सरायलखंसी क्षेत्र के बढ़ुआ गोदाम गांव के निवासी बालगोविंद सिंह 50 वर्ष जिले के वरिष्ठ आरटीआई व सामाजिक कार्यकर्ता थे, वे खेती-किसानी करके परिजनों का भरण-पोषण करते थे। नित्य की भांति बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे बालगोविंद सिंह पत्नी शीला सिंह के साथ बाजार में आए हुए थे। इस दौरान बढ़ुवा गोदाम स्थित यूनियन बैंक के पास दो बाइक पर सवार आधा दर्जन अज्ञात बदमाश आए और बालगोविंद सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ कई राउण्ड फायर झोंक दिए। गोली बालगोविंद के हाथ, पेट व सीने में लगने के कारण लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए और थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गया। इस दौरान हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर, क्षेत्राधिकारी भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने गहनता के साथ छानबीन करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मृतक आरटीआई कार्यकर्ता का शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने एक नामजद समेत आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सरायलखंसी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उधर सरेआम आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मारकर हुई हत्या की घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। उधर लोगों का कहना है कि बाल गोविंद सिंह को पहले ही धमकी मिली थी जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने उनके सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अगर पुलिस पुलिस उनकी बात को गम्भीरता से ली होती तो आज उनके साथ यह घटना नहीं घटी होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *