पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने आमी अधीनस्थ विश्रामगृह’’ का किया शुभारम्भ
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा रेलकर्मियों के लिये अनेक कल्याणकारी कार्य किये जाते है। इसी क्रम में महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे राजीव अग्रवाल द्वारा कोचिंग डिपो गेट के सामने स्थित बंगला सं. 12 ए., रेलवे स्टेडियम कालोनी, गोरखपुर में नवनिर्मित ’’पूर्वोत्तर रेलवे आमी अधीनस्थ विश्रामगृह’’ का शुभारम्भ 15 जनवरी, 2019 को फलक अनावरण कर किया। इस विश्रामगृह का निर्माण प्रमुख मुख्य इंजीनियर पी.डी.शर्मा के निर्देशन एवं उप मुख्य इंजीनियर, गोरखपुर क्षेत्र रविन्दर मेहरा की देख-रेख में हुआ।
महाप्रबन्धक राजीव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय है। यहां सरकारी कार्य हेतु विभिन्न रेलवे एवं मंडलो से रेलकर्मी यहां आते है, जिनके ठहरने की अच्छी व्यवस्था हेतु यह आमी अधीनस्थ कर्मचारी विश्रामगृह बनाया गया है। महाप्रबन्धक ने विश्रामगृह बनाने में संलग्न रेलकर्मियों को इस अच्छे कार्य हेतु नगद पुरस्कार दिये जाने घोषणा की। इस विश्रामगृह में कुल 03 कमरे है जिसमें क्रमश: 05, 03 व 02 बेड है तथा सभी कमरों के साथ टायलेट, बाथरूम अटैच है। इस प्रकार कुल 10 बेड की व्यवस्था की गयी है तथा साथ में डायनिंग स्पेस, किचन तथा खुबसूरत लान बनाया गया है। यह विश्रामगृह सभी सुविधाओं से युक्त है। इसमें आलमारी, लेखन कार्य करने के लिये मेज-कुर्सी तथा पीने के पानी के लिये आर.ओ. मषीन की व्यवस्था की गई है। इस विश्रामगृह का 24 घंटे 03 केयरटेकर द्वारा देख-रेख की जाती है। साफ-सफाई तथा खानपान की व्यवस्था बाहरी एजेन्सी द्वारा की जायेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर में गोरखपुर में इस तरह का यह पहला कर्मचारी विश्रामगृह है।
इस अवसर पर उप महाप्रबन्धक निखिल पाण्डेय, प्रमुख विभागाध्यक्ष, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी संजय यादव एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने विश्रामगृह प्रांगण में वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

