जन आवश्यकताओं के मद्देनजर नगर क्षेत्र में रोड निर्माण एवं कई स्थानों पर शौचालय व मूत्रालय निर्माण जारी-तय्यब पालकी
मऊनाथ भंजन। नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड नं0 2 मु0 पुरा दुर्जन राय में शीतला माता मन्दिर रोड पर श्री अजय बर्नवाल गैस एजेंसी वाले के मकान से शीतला माता मन्दिर होते हुये मुख्य सड़क तक लगभग 38.27 लाख रूपये की लागत से निर्मित रोड व रोड पटरी पर इण्टरलाकिंग तथा नाली एवं दुर्जन राय में मु0 दशई पोखरा मेला मैदान में श्री बेचन, प्रेमचन्द, भरत, महाजन, अवधेश व सोनकर तक लगभग 10.76 लाख रूपये की लागत से निर्मित नाली, सी0सी0 पटिया व इण्टरलाकिंग व वार्ड नं0 21 मु0 मुंशीपुरा (नाला पार) में श्री हाशिम के मकान से श्रीकान्त, नौशाद, एजाज, भुट्टू, फैयाज व रफीक के मकान तक लगभग 24.00 लाख रूपये की लागत से निर्मित मिट्टी, नाली, पटिया, खड़ंजा व वार्ड नं0 33 मु0 मुंशीपुरा में डा0 मंसूर के मकान से श्री केशव, मानिक चन्द के मकान तक लगभग 5.20 लाख रूपये की लागत से निर्मित नाली, पटिया एवं सी0सी0 इण्टरलाकिंग कार्याें का लोकार्पण वार्ड सभासदों इन्दुमती अम्ब्रीश, शमीम अहमद व अब्दुल कादिर की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ। उक्त कार्य संयुक्त रूप से लगभग 78.23 लाख रूपये की लागत से पूर्ण हुये हैं।
इस अवसर पर सम्मानित वार्ड सभासदों इन्दुमती अम्ब्रीश, शमीम अहमद एवं अब्दुल कादिर ने पालिकाध्यक्ष को फूल मालाओं से स्वागत किया एवं अपने क्षेत्र के विकास के लिये उन्हें हृदय तल से बधाई दी।
लोकार्पण के इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुये पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने मऊ नगर की समस्त जनता को सुविधा देने हेतु पालिका द्वारा कराये जा रहे नागरिक सुविधाओं पर आधारित विकास कार्याें के प्रति आश्वस्त करते हुये कहा कि नगर के समुचित विकास को दृष्टिगत रखते हुये विकास एवं निर्माण सम्बन्धी समस्त कार्याें को वरीयता के आधार पर पूर्ण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो क्षेत्र विकास के क्रम में अधिक पिछड़े हैं वहां पहले कार्य कराकर वहां की अवाम को राहत पहुँचायी जा रही है। श्री पालकी ने आगामी गणतन्त्र दिवस को मद्देनजर रखते हुये पूरे नगर क्षेत्र की विशेष सफाई के लक्ष्य को क्रिया रूप दने के लिये नगरवासियों से भी सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से निवेदन में कहा कि नगर पालिका के इस अभियान में आप हमारा साथ दें। नगर को स्वच्छ बनाने के लिये स्वयं भी अपने घरों से कूड़ा ससमय निकालें, दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करें और घरों से निकलने वाला कूड़ा पालिका सफाई कर्मियों के हवाले कर दें। श्री पालकी ने कहा कि पालिका द्वारा कूड़ा उठा लिये जाने के बाद दोबारह कूड़ा बाहर न निकालें क्यों कि इससे पहले की जा चुकी सफाई पर बुरा प्रभाव पड़ता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिये भी हानिकारक है। उन्होंने बताया कि जन आवश्यकताओं को मद्देनजर रखकर नगर क्षेत्र में रोड निर्माण एवं कई स्थानों पर शौचालय एवं मूत्रालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी के साथ यात्रियों को राहत पहुँचाने के लिये सहादतपुरा स्टेट बैंक के सामने, जिला चिकित्सालय व ब्रम्हस्थान में आश्रय गृह भी खोले गये हैं, जहां पर पालिका द्वारा यात्रियों के ठहरने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड सभासदगण इन्दुमती अम्ब्रीश, शमीम अहमद, अब्दुल कादिर व अनीता देवी, मीरा देवी, इंद्रावती, मीना देवी, शंकर दयाल, राजू यादव, महातम यादव, रामा यादव, ओम प्रकाश, जयश्रीराम, चंद्रजीत, राम औतार, आशीष गुप्ता सन्नी सोनकर, रामसेवक प्रजापति, शब्बीर अंसारी, रामचंद्र, मआज, राजन, आसिफ, मल्लू राजा, जमशेद, जावेद, परवेज, अजीत यादव, केलू, नदीम, इश्तियाक, आर्या, शब्बू, रमजान, मुस्लिम, सेराज, सलमान, मनीष सिंह आदि के इलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
दिनांकः 16.01.2019
मीडिया प्रभारी
सालिम अंसारी

