अपना जिला

पंजीकरण नवीनीकरण अवधि 1 वर्ष से बढ़कर 5 वर्ष होने पर नीमा सदस्यों में खुशी की लहर

मऊ। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के अथक प्रयासों से पंजीकरण के नवीनीकरण की अवधि 1 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष किए जाने पर संगठन के सदस्यों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। उक्त जानकारी देते हुए जनपद मऊ इकाई के जनरल सेक्रेटरी डॉ. शब्बीर अहमद ने बताया कि लंबे समय से संगठन प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक उत्तर प्रदेश सरकार से पंजीकरण अवधि बढ़ाने की मांग कर रहा था।

इस क्रम में गाजीपुर में आयोजित एक बैठक में प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को भी पत्रक देकर अवधि बढ़ाने की मांग की गई थी। संगठन ने भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया था।

सभी के आश्वासन और सकारात्मक पहल के बाद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने जनहित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पंजीकरण नवीनीकरण की अवधि 1 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दी। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि बार-बार नवीनीकरण की प्रक्रिया में लगने वाले समय और भागदौड़ से चिकित्सकों को राहत मिलेगी, जिससे वे निर्बाध रूप से चिकित्सा सेवा दे सकेंगे।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अतुल प्रताप सिंह, सचिव डॉ. राजेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील मिश्रा एवं डॉ. एस.एन. पाण्डेय की इस मांग को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही डायरेक्टर यूनानी, उत्तर प्रदेश सेवाएं का भी विशेष योगदान बताया गया।

इस निर्णय पर नीमा के अनेक चिकित्सकों ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *