Uncategorized

जनहित में बड़ा खुलासा: विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में सड़क निर्माण व गंदगी पर तीखा निरीक्षण

मऊ। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में पुरानी तहसील से रोडवेज की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर बुधवार को जनहित निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह मार्ग कई प्रतिष्ठित विद्यालयों तथा घोसी लोकसभा के सांसद कार्यालय से जुड़ा होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बिना मानक सफाई प्रक्रिया के निर्माण किया जा रहा है तथा सीमेंट व अन्य सामग्री की मात्रा कम मिलाई जा रही है। परिणामस्वरूप नई बनी पाटिया कुछ ही दिनों में टूटने लगी हैं। गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए लोगों ने कार्य तत्काल रुकवा दिया।

निरीक्षण टीम ने DCSK कॉलेज मार्ग का भी जायज़ा लिया, जहाँ सड़क के दोनों ओर भारी गंदगी पाई गई। नाले का पानी ऊपर से बह रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जलभराव व अस्वच्छता के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग उदासीन बना हुआ है।

जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा, “जनता के टैक्स के पैसे से हो रहे विकास कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हुआ तो दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। जनता को सुरक्षित सड़क, स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ दिलाना हमारी प्राथमिकता है।”

प्रमुख माँगें

  • सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय तकनीकी जाँच
  • दोषियों पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई
  • नाले की सफाई व स्थायी जलनिकासी व्यवस्था
  • क्षेत्र में नियमित स्वच्छता अभियान लागू किया जाए

निरीक्षण के दौरान फोटो, वीडियो और प्रत्यक्ष साक्ष्य संकलित किए गए हैं, जिन्हें प्रशासन व मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में मनोज कुमार, अभय यादव, संजय राजभर सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *