अपना जिला

मऊ में व्यापारी के प्रतिष्ठान से लाखों की चोरी, व्यापार मंडल ने जताया आक्रोश

मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के पूर्व जिला प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल के प्रतिष्ठान बाला जी टेलीकॉम में हाल ही में हुई भीषण चोरी की घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुस्साहसी चोरों ने पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लाखों रुपये के मोबाइल फोन बोरे में भरकर फरार हो गए, जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है।

इस संबंध में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्त ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित व्यापारी को सांत्वना दी और कहा कि यह घटना पुलिस प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सभी व्यापारी राजेंद्र अग्रवाल के साथ खड़े हैं और उनके नुकसान को अपना नुकसान मानते हैं।

डॉ. गुप्त ने प्रशासन से मांग की कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाए, चोरी गए माल की पूरी बरामदगी सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अजहर कमाल फैजी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही घटना का खुलासा नहीं हुआ और माल बरामद नहीं किया गया, तो व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा।

इस मौके पर कन्हैया लाल जायसवाल, आनंद कुमार, महातम यादव, इकबाल अहमद, नंदू गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजय सर्राफ सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

#हैशटैग:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *