मऊ में रोटरी क्लब का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट व्यक्तित्वों को मिला वोकेशनल लीडरशिप अवार्ड
मऊ। रोटरी क्लब मऊ द्वारा मंगलवार शाम नगर के एक प्रतिष्ठित प्लाजा में रोटरी वोकेशनल लीडरशिप अवार्ड कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के साथ-साथ नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. ए. के. सिंह एवं सचिव डॉ. एस. खालिद ने राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक पांडे और मऊ की प्रथम महिला लोकपाल श्रीमती विनीता दीक्षित पांडे को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए वोकेशनल लीडरशिप अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में अध्यक्ष डॉ. ए. के. सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को पहचान देना और उन्हें सम्मानित करना है। कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन तेज प्रताप तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और प्रेरणा का संचार करते हैं।
वरिष्ठ रोटेरियन शमीम अहमद ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक होता है। वहीं डॉ. असगर अली सिद्दीकी ने कहा कि ऐसे सम्मान नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह, कोषाध्यक्ष मनीष तानवानी, पुनीत श्रीवास्तव, सौरभ बरनवाल, प्रतीक जैसवाल, प्रो. ए. के. मिश्रा, डॉ. ए. के. रंजन, अनूप अग्रवाल, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. एम. असलम, इंजीनियर शाहिद, डॉ. आशीष वर्मा, डॉ. नासिर अली, जमाल अर्पण, बालकृष्ण थरण, आशीष सिंह, प्रदीप जायसवाल सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में सचिव डॉ. एस. खालिद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


