दुनिया 24X7

47वीं सीनियर नेशनल महिला हैण्डबाल चैम्पियनशिप खेल कर लौटने पर रेल खिलाड़ियों का स्वागत

गोरखपुर। 47वीं सीनियर नेशनल महिला हैण्डबाल चैम्पियनशिप 06 से 11 जनवरी, 2019 तक सोलापुर (महाराष्ट्र) में सम्पन्न हुई, जिसमें भारतीय रेल सहित कुल 26 राज्यों की महिला टीमों ने भाग लिया था। भारतीय रेलवे अपने लीग मैचों में उड़ीसा एवं पाण्डीचेरी को हराकर प्रथम स्थान पर रही । फाइनल मैच में भारतीय रेलवे की टीम ने हिमाचल प्रदेश को 34-27 गोलों से हराकर गोल्ड कप प्राप्त किया। इसके पूर्व, भारतीय रेलवे ने प्री क्वार्टर फाइनल में गुजरात को 24-10 गोलों से, क्वार्टर फाइनल में दिल्ली को 28-16 से हराकर तथा सेमीफाइनल में हरियाणा को 33-27 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय हैण्डबाल चैम्पियनशिप में भाग ले रही भारतीय रेल की 16 खिलाड़ियों की टीम में 12 खिलाड़ी सिर्फ पूर्वोत्तर रेलवे की थी। पूर्वोत्तर रेलवे के पवित्तर को ‘बेस्ट प्लेयर आफ द टूर्नामेंट‘ घोषित किया । भारतीय रेल की टीम में पूर्वोत्तर रेलवे से नीना शील, सुदेश, मोना, सृष्टि जयसवाल, मंजुला पाठक, पवित्तर, सुषमा, अनुमीत, बबिता, ममता, कुसुम, ज्योति शुक्ला थी। भारतीय रेलवे टीम के अन्तर्राष्ट्रीय कोच फुरकान अहमद खान थे। सभी खिलाड़ी इनके अधीन ही गोरखपुर में अभ्यास करती हैं।
आज ट्राफी एवं मेडल के साथ सभी खिलाड़ियों ने महाप्रबन्धक,पूर्वोत्तर रेलवे राजीव अग्रवाल मुलाकात की। महाप्रबन्धक ने महिला हैण्डबाल खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  इस अवसर पर महासचिव/नरसा पी.के.अग्रवाल, हैण्डबाल सचिव एवं संयुक्त सचिव/नरसा संजय यादव एवं सचिव/महाप्रबन्धक डी.के.खरे भी उपस्थित थे।  अध्यक्ष/नरसा सुधांषु शर्मा ने भी विजेता टीम को बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *