अपना जिला

सनबीम प्रीमियर लीग में अजंता हाउस प्रथम स्थान पर

सनबीम सीनियर सेकेंड्री स्कूल , नारायणपुरम, मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ द्वारा आयोजित सनबीम प्रीमियर लीग (SPL)  में विद्यालय के चार हाउसों क्रमशः तक्षशीला, उज्जैन, नालंदा एवं अजंता ने क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमे अजंता हाउस की क्रिकेट टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं तक्षशीला द्वितीय नालंदा तृतीय व उज्जैन हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य यह रहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा और शक्ति का विकास करना तथा आपसी सदभाव बढ़ाना, जिसे बच्चों ने खेल भावना का बखूबी परिचय देते हुए प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक श्री पंकज सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू यादव एवं सभी अध्यापकगण ने अजंता हाउस को जीत की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *