अपना जिला

जनसैलाब देखकर लगता है कि बसपा मुखिया मायावती 2019 में प्रधानमंत्री जरूर बनेंगी : ब्रजेश कुमार

मऊ। जनपद मुख्यालय पर बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में जहॉगीराबाद में सदर विधायक मोख्तार अंसारी के अंसारी पब्लिक स्कूल के मैदान में बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उ0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री कु0 मायावती का 63वॉ जन्मदिवस जनकल्याणकारी दिवस के रूप में बड़ी धूम-धाम व रंगारंग कार्यक्रम के साथ 63 किग्रा का केक काटकर  मनाया गया ।
जन्म दिवस के मुख्य अतिथि ब्रजेश कुमार गौतम मुख्य जोनल इन्चार्ज मण्डल आजमगढ़ नें विशाल जनसमुह को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस भीड़ को देखकर लगता है कि आगामी 2019 के आम चुनाव में बहन कु0 मायावती देश की प्रधानमंत्री जरूर बनेगी ।
क्योकि बसपा सपा का महागठबन्धन सर्वसमाज सहित दलितों, मुस्लिमों, पिछड़ों शोषितों का बन्धन है। जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि आज जिस तरीके से पूरे देश प्रदेश में किसान दलित मजलूम, कानून के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसी सरकार को सपा बसपा कार्यकर्ता दोनो मिलकर उखाड़ फेक देगें। उन्होने कहा कि आज हत्या, छिनैती, बलात्कार, जिस तरीके से सरेआम हो रहा है व छोटे छोटे बच्चियों को भी नही बक्शा जा रहा है। इस निरंकुश व निकम्मी सरकार को जड़ से उखाड़ फेकने की जरूरत है। इस जन्मदिन के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा0 अजय कुमार राजभर जोनल इन्चार्ज मण्डल आजमगढ़ ने कहा कि आज पूरे देश में किसान मजदूर बुनकर दबाये जा रहे हैंये किसी से छिपी नही है। रोज किसान भूखे मर रहे हैं। सरकार को जू तक नही आती है।
इस अवसर पर सम्बोधित करने वालों में विधायक मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधि एम0एस0 मुजाहिद, उमेश चन्द पाण्डेय पूर्व विधायक, मु0तैयब पालकी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, बालकृष्ण चौहान, राजीव कुमार राजू जिलाध्यक्ष, मिट्ठू राजभर, विजय बहादुर पाल, राजविजय, सुरेन्द्र राजभर, कैलाश चौहान, डा0 जैनेन्द्र कुमार, कुद्दुस अंसारी, जिला महासचिव सपा, मऊ, प्रेम चन्द प्रधान, कार्यकारिणी सपा, जहिर सेराज, अखिलेश कन्नौजिया, चन्द्रशेखर, ललित कुमार अकेला, रामकेवल राजभर, हेमन्त मौर्य, रामसरीख प्रजापति, फैज आलम, गौतम चौधरी, डोमाराम साहनी, सद्दाम हुसैन, लालबिहारी, रमेश कुमार मास्टर, संजय सागर, आदि लोग उपस्थित रहे । सभी लोग ने बहन कु0 मायावती जी को लम्बी उम्र की कामना की । इस कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू ने किया ।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *