श्री हनुमत कृपा सेवा समिति ने मकरसक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया
मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में बाल निकेतन हनुमान मंदिर मे मकरसक्रांति पर्व धूम् धाम से मनाया गया। प्रातःकॉल से ही भक्तो व श्रद्धालुओ की कतार लगा कर श्री हनुमान जी महाराज का दर्शन पूजन कर सुंदर कांड का पाठ किया। पाठ के बाद आरती उतारी गई और लाई चिवडा और तिलवा का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर मन्दिर के प्रमुख श्री राम लोहिया ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन ही पतितपावनि गंगा ने सगर के पुत्रो का उद्धार किया था । आज संक्रांति के दिन पवित्र नदियों मे स्नांन के बाद दान व पुण्य करने से मनुष्य को स्वर्ग की प्राप्ति होती हैऔर इसके साथ साथ मनुष्य को चौरासी लाख योनियो मे बार बार जन्म मरण से मुक्ति पाकर मोक्ष की प्राप्ति कर लेता है। इस अवसर पर डा राम गोपाल गुप्त विनोद भोले अजय चतुर्वेदी जितेंद्र नारायनसिंह व अनिल शर्मा ने संगीतमय सुंदर कांड का पाठ किया। पाठ के बाद चूडा तिलवा व गुड चना का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर राम प्रसाद बबन् सिंह संजय गुप्त मनिष् मद्धेशिया संतोष मद्धेशिया हरेंद्र यादव विसुन बरनवाल राजेश क्षतेजा धनराज भारद्वाज रघुनाथ चौहान ऋषि यादव मनोज गुप्ता श्याम मद्धेशिया श्री प्रकाश गुप्ता अवनीश सिंह अनुज समेत पचासों भक्त गण मौजूद रहे।

