एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
ब्रेकिंग न्यूज…
मऊ थाना सरायलखन्सी क्षेत्र स्थित बढुवा गोदाम के पास दो बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने बुधवार की सुबह बाल गोविंद सिंह उम्र 50 वर्षीय की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली एक सीने में और एक हाथ में लगी है घटना के कारणों का भी पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। बताया जाता है कि बाल गोविंद सिंह आरटीआई कार्यकर्ता थे। उन्होंने पुलिस को पहले ही अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। उधर घटना के बाद लोग पुलिस के प्रति काफी आक्रोशित हैं।

