समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर कर गढ़े नये भारत की तस्वीर : नर्वदा
मऊ। विद्यापीठ पब्लिक स्कूल सरवा में उत्तर प्रदेश समता मंच एवं सामाजिक संस्था खुशहाली फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में युवा जनमत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 125 युवाओं ने भागीदारी किया, और 50 युवाओं ने समाज में व्याप्त भेदभाव पर अपने विचार रखें। सामाजिक संस्था खुशहाली फाउंडेशन के फाउंडर नर्वदा ने कहा कि युवा जनमत कार्यक्रम का उद्देश्य है कि हम अपने युवा भारत को इस बढ़ती गैर बराबरी और भेदभाव के खिलाफ जागरूक और लामबंद करें। और अपने भारत की एक नई तस्वीर गढ़े ऐसे भारत की तस्वीर जिसमें सामाजिक न्याय, समानता, बंधुता और समावेशी विकास को समृद्ध भारत के सपनों से जोड़कर देखा जाए। केवीए मानवाधिकार फाउंडेशन के संस्थापक विकास भाई ने कहा कि आज भी हमारे देश मे अनेक समस्याओं मे से एक समस्या है सामाजिक भेदभाव है। विगत कई वर्षों से सामाजिक भेदभाव और इसके निराकरण के लिए सरकार और अनेक समाजसेवियों ने प्रयास किया। लेकिन कुछ आंशिक बदलाव के अलावा किसी को भी सामाजिक भेदभाव समाप्त करने में उल्लेखनीय सफलता नहीं मिली है, यह हमारे देश के विकास में बाधक है। जैसे ही हमारे देश से भेदभाव दूर होगा उसी दिन से हमारे देश को विश्व पटल पर विश्वगुरू के रूप देखा जाना शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में अपने उत्कृष्ट विचार के लिए मांडवी वर्मा, वैभव, कल्पना, आकाश, वंदना, शिवांगी, आकांक्षा, प्रिया, विनय, आदित्य, ज्योति, साधना, आकृति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गोपाल तिवारी, विकास सिंह, प्रयागदत्त व साधना ने अपना उत्कृष्ट योगदान दिया। संचालन केवीए मानवाधिकार फाउंडेशन के फाउंडर विकास भाई ने किया।