चर्चा में

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का विशेष अभियान 3.0 सफलतापूर्वक संपन्न

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) ने पृथ्वी भवन, नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय तथा देश के विभिन्न स्थानों पर दस संस्थानों में आयोजित गतिविधियों के माध्यम से विशेष अभियान 3.0 का सफलतापूर्वक समापन किया।

भारत सरकार का विशेष अभियान 3.0 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2023 को लॉन्च किया गया था। यह 31 अक्टूबर, 2023 तक जारी रहा और इसमें गुड गवर्नेंस की दिशा में यथा लोक शिकायतों, स्क्रैप और अप्रयुक्त/बंद फाइलों के मामलों का निपटान तथा कार्यालय स्थानों के पुनरुद्धार सहित स्वच्छता को संस्थागत बनाने पर फोकस किया गया। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत विजन के अनुरूप है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम रविचंद्रन ने विशेष अभियान 3.0 की तैयारी के रूप में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्रालय के मुख्यालय परिसर की स्थिति की समीक्षा की। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और उसके संस्थानों ने अक्टूबर 2023 में विशेष अभियान 3.0 के हिस्से के रूप में 62 स्वच्छता अभियान चलाए। इनसे 7,375 वर्ग फुट जगह खाली करने में सहायता मिली। सार्वजनिक सेवा की भावना और जनभागीदारी के विचार को आगे बढ़ाते हुए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने स्कूलों, समुद्र तटों, बस स्टॉप, अस्पताल परिसरों, तालाबों, पार्कों आदि में स्वच्छता अभियान में सहायता दी। स्क्रैप के निपटान से मौद्रिक लाभ हुआ और मंत्रालय ने 5 लाख चार हजार तीन सौ 33 रुपये अर्जित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *