उत्तर प्रदेश

सपा गठबंधन में सीट बंटवारे की बात, कृष्णा पटेल को अखिलेश ने दी अपनी कुर्सी, चर्चा का विषय

@ आनन्द कुमार…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनैतिक घटनाक्रम में समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी पूरे फार्म में हैं। एक-एक अदम फूंक कर और बड़ी सावधानी से बढ़ा रहे हैं। सपा मुखिया अपनी कुटिल मुस्कान से और अनोखे अंदाज से लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं तो सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर राष्ट्रीय मीडिया के पटल पर अपनी आवाज बेबाकी से रखते जा रहे हैं। बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की अगुवाई में सपा कार्यालय पर सहयोगी दलों के साथ वर्तमान में राजनैतिक हालात और 2022 विधानसभा के लिए सीट बंटवारे को लेकर बैठक हुई। बैठक में अखिलेश यादव के साथ उनके चाचा और प्रसपा के मुखिया शिवपाल यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर, जनवादी पार्टी सो. संजय चौहान, रालोद के मुखिया जयंत चौधरी, अपनादल (कृष्णा) कृष्णा पटेल, अरविन्द राजभर, सहित कई दलों के नेता मौजूद थे।

#ललितेश त्रिपाठी, TMC #केके शर्मा, NCP

सूत्रों की माने तो बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शरद पवार की पार्टी एनसीपी के लिए एक-एक सीट देने की चर्चा हुई। तृणमूल पार्टी के सीट पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पौत्र पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी को लाकर ब्राह्मण कार्ड खेलने की पूरी कोशिश है। बताते चले कि पूर्वांचल में ब्राह्मण चेहरा बने ललितेश पति त्रिपाठी और उनके पिता राजेश पति त्रिपाठी ने अक्टूबर 2021 के अंतिम माह में कांग्रेस का हाथ छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन सिल्लीगुड़ी में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समक्ष थामा था। कांग्रेस में चार पीढ़ियों से जुड़े रहे त्रिपाठी परिवार के तृणमूल कांग्रेस में जाने के बाद प्रदेश और पूर्वांचल की राजनीति में नए परिणाम देखने को मिलेंगे। चर्चा है कि ललितेश मिर्जापुर से विधानसभा का चुनाव लडेंगे। वहीं एनसीपी अपने पार्टी से बुलंदशहर से केके शर्मा को मैदान में उतार सकती है।
वैसे तो समाजवादी पार्टी के लिए गठबंधन धर्म के नाते सभी को खुश रखने काफी मुश्किल साबित हो रहा है। लेकिन सपा हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। सभी को उनके हिसाब से सुनना व संतुष्ट कर पाना उसके लिए बड़ी चुनौती है। पार्टी सूत्रों की माने तो गठबंधन में शिवपाल यादव को करीब छह सीटें दिए जाने की चर्चा है लेकिन चाचा शिवपाल यादव दर्जनभर सीटों की मांग कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक ही रालोद मुखिया जयंत चौधरी का सीट मांगने का आकड़ा सबसे ज्यादा सुनने में आ रहा है लेकिन सपा मुखिया व अन्य आधे पर मनाने में जुटे हैं।

अखिलेश यादव बैठक के बाद का फोटो शेयर कर लिखते हैं सपा के सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेतृत्व के साथ, आज हुई उत्तर प्रदेश के विकास और भविष्य की बात।
ओम प्रकाश राजभर ने पत्रकारों से कहा कि सपा गठबंधन सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और सरकार बनाएगा। लेकिन उनकी पार्टी कितने सीट पर मैदान में आ रही है इस बात को ओपी राजभर टाल गये। बैठक में सपा मुखिया ने कृष्णा पटेल को अपनी कुर्सी पर बैठा दिया। इस सम्मान का फोटो वायरल होने लगा तथा चर्चा शुरू हो गई।

ओमप्रकाश राजभर अपने फेसबुक पेज पर लिखते हैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सभी सहयोगी दलों के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा, पिछड़ा, दलित,अल्पसंख्यक शोषित, वंचित विरोधी भाजपा सरकार की विदाई करना है 10 मार्च को सपा-सुभासपा भागीदारी संकल्प मोर्चा गठबंधन सरकार बनाने के लिए एक साथ। लिखते हैं भाजपा_खत्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *