अपना जिला

कोरोना वायरस की रोकथाम व खाद्य पदार्थ की कालाबाजारी पर अंकुश को बैठक

■ एसडीएम व उभांव एसएचओ संग व्यापारियों की बैठक

बिल्थरारोड /बलिया ।कोरोना वायरस की महामारी की रोकथाम तथा आम जीवनोपयोगी सामान व खाद्य पदार्थ की कालाबाजारी व जमाखोरी पर अंकुश लगाने को लेकर मंगलवार को उप जिलाधिकारी व उभांव पुलिस निरीक्षक की स्थानीय व्यापारियों संग एक बैठक एसडीएम कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें व्यापारियों ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में एसडीएम राजेश यादव व उभांव एसएचओ योगेंद्र बहादुर सिंह ने व्यापार मंडल के प्रमुख नेताओं से उपरोक्त महामारी की गंभीरता के विषय में बातचीत किया तथा इस कठिन समय में व्यापारियों से सहयोग की अपील की। इस महामारी की रोकथाम के लिये सभी ने संकल्प व्यक्त किया तथा जीवनोपयोगी सामान व खाद्य पदार्थ की कालाबाजारी व जमाखोरी न होने देने का भरोसा दिलाया। बैठक में नगर के व्यवसायी दुर्गा प्रसाद मधु , प्रशांत जायसवाल मंटू , अशोक कुमार मधुर, बैजनाथ प्रसाद साहू, सुनील कुमार टिंकू, भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता , सुनील कुमार साहनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *