चौधरी चरण सिंह की जयंती पर जनपद के प्रगतिशील किसानों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
● डीएम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा अपने चरित्र का निर्माण कर देश के विकास में दे योगदान
मऊ। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन पर किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। जनपद के प्रगतिशील किसानों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा अपने चरित्र का निर्माण करें एवं देश के विकास में अपना योगदान करें। चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर जिलाधिकारी प्रकाश विन्दु द्वारा कार्यक्रम की शुरूवात की गयी। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर 23 दिसम्बर को स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाने जाने के क्रम में शनिवार को नगर पालिका कम्युनिटी हाल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर किसान भाईयों को सम्बोधित करते हुए नवागत जिलाधिकारी प्रकाश विन्दु ने कहा कि सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में किसान है और किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ किसानों को मिले यह मेरी भी प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने विस्तार पूर्वक चौधरी चरण सिंह के जन्म से लेकर उनके जीवन के बारे में विचार प्रस्तुत किये जिलाधिकारी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह महात्मा गांधी से प्रभावित होकर स्वतन्त्रता आन्दोलन में भाग लिये थे और सन् 1941, 1942 में जेल भी गये और इनके दादा जी भी अंग्रेजो के खिलाफ आन्दोलन किये थे। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को उनके फसल का जो मिनिमम मूल्य दिया जा रहा है उसके जनक चौधरी चरण सिंह ही थे। जिलाधिकारी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह द्वारा जमीदारी उन्मूलन में भी महत्वपूर्ण योगदान था। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण हमारी पहली प्राथमिकता होगी तथा किसानों का कृषि उत्पादन कैसे बढ़े इसके लिए कार्य किया जायेगा। जिलाधिकारी ने किसानों की मांग पर बताया गया कि धान खरीद एवं उससे सारी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने युवाओं को चैधरी चरण सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर चरित्र निर्माण करना चाहिए।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसानों एवं ग्रामीण विकास में महति भूमिका है। उप कृषि निदेशक द्वारा विस्तार पूर्वक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। किसान नेता देव प्रकाश राय द्वारा किसानों की समस्याओं के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया एवं किसान नेता राकेश सिंह द्वारा धान क्रय केन्द्र को सुचारू रूप से चालू करने एवं जिले के किसानों को और सुविधायें देने की मांग रखी।
उक्त अवसर पर प्रगतिशील किसान रामाशीष राय को जिलाधिकारी द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कृषि विभाग से संजय कुमार राय, बृजेश कुमार यादव, उमेश चन्द्र सिंह, कामरान अहमद, इन्द्रदेव, शिवशंकर सिंह, ठाकुर सिंह, उमेश तथा जिला उद्यान विभाग से मु0 मोगीन, किफायतुल्लाह, रामलाल यादव, भृगुनाथ, रामलेश मौर्य, पीयूष राय, चन्द्रबली, लल्लन मौर्य इसी क्रम में जिला गन्ना विभाग से अनुज सिंह, कामता, अरूण कुमार त्रिपाठी, रामकमल राय तथा पशुपालन विभाग से विनोद मिश्रा, मनोज कुमार त्रिपाठी, राज नरायन मिश्रा, राम प्रसाद यादव, जयकरन यादव, अभय यादव, चन्द्रजीत यादव, धनई सिंह किसान को पुरस्कार दिया गया। प्रथम किसान को पांच हजार द्वितीय किसान को तीन हजार रूपये एवं शाल देकर जिलाधिकारी प्रकाश विन्दु द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर जनपद के सभी किसान एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।